खर्पर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]खर्पर संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. तसले के आकार का मिट्टी का बरतन ।
२. काली देवी का वह पात्र जिसमें वह रुधिर पान करती हैं ।
३. भिक्षापात्र ।
४. खोपड़ा ।
५. चोर ।
६. धूर्त ।
७. खपरिया नामक उपधातु ।
८. छाता (को॰) ।