खवास
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]खवास ^१ संज्ञा पुं॰ [अ॰ खवास] [स्त्री॰ खवासिन]
१. राजाओं और रईसों आदि का खास खिदमतगार, जिसका काम कपड़े पहनाना, हुक्का भरना, पान लाना आदि है ।
२. खास लोग । मुख्य लोग (को॰) ।
३. गुणधर्म । खासियत (को॰) ।
खवास ^२ संज्ञा स्त्री॰ वह दासी जो राजा के पास एकांत में आती जाती हो । पासवान । रखेली । उ॰—हुवे वसीरो वाणियो, पातर हुवै खवास । हुवै कीमियागर ठग, विध हर जावै नास ।—बाँकी॰ ग्रं॰, भा॰२, पृ॰ ९२ ।
खवास ^३पु † संज्ञा पुं॰ [अ॰ खवास = सेवक] वह जो सेवा करता हो । नापित । नाऊ ।