खसना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]खसना पु क्रि॰ अ॰ [देश॰ खस (खसइ) = गिरना है अथवा हिं॰ खसकना] अपने स्थान से हटना । खसकना । गिरना । उ॰—(क) खसी माल मूरति मुसुकानी ।—तुलसी । (शब्द॰) । (ख) सदा कहत कर जोरि वचन मृदु मनहुँ खसत मुख फूला । रघुराज (शब्द॰) ।
२. कूदना । गिरना । फाँदना । उ॰— अवलोकब नहिं तनिक रूप आँखि अछइत कइसे खसब कूप ।—विद्यापति, पृ॰ १६९ ।