खसिया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]खसिया ^१ वि॰ [अ॰ खस्सी]
१. जिसके अंडकोश निकाल लिए गए हों । बधिया ।
२. नंपुसक । हिजड़ा ।
खसिया ^२पु संज्ञा पुं॰ [हिं॰ खसी] बकरा । उ॰—कह कबीर वे दूनौ भूले रामहिं किनहुँ न पाया । वे खसिया वे गाय कटावैं बादै जन्म गँवाया ।—कबीर (शब्द॰) ।
खसिया ^३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]
१. एक पहाड़ी का नाम जो आसाम में है ।
२. इस पहाड़ी के आसपास का प्रदेश । उ॰—चला परबती लेइ कुमाऊँ । खसिया मगर जहाँ लगि नाऊँ ।— जायसी (शब्द॰) ।