ख़ुद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]ख़ुद अव्य॰ [फा॰ ख़ुद] स्वयं । आप । मुहा॰—ख़ुद ब ख़ुद = आप से आप । बिना क्सी दूसरे के प्रयास, यत्न या सहायता के । उ॰—किसी तरह यह कम- बख्त हाथ आता तो और राजपूत कुद ब ख़ुद पस्त हो जाते ।—भारतेदु॰ ग्रं॰, भा॰ १, पृ॰ ५२१ । यौ॰-ख़ुदआरइ, ख़ुदइख्तियार = स्वतंत्र । स्वयं अधिकारप्राप्त ख़ुदइख्तियारी = स्वतत्रता । मनचाह करने का अधिकार । ख़ुदकाश्त । ख़ुदगरज । ख़ुददार । ख़ुददारी = आत्माभिमान । ख़ुदनुआई = आत्मगर्व और ऐश्वर्य का प्रदर्शन । ख़ुदपरस्त । ख़ुदफरामोश = गाफिल । ख़ुद के प्रति विस्मृत । ख़ुद ब ख़ुद । ख़ुदबी = घमंडी । गर्वीला । ख़ुद मतलब । ख़ुदमतलबी । ख़ुद- मुश्तार । ख़ुदरंग । ख़ुदसर । ख़ुदसिताई = आत्मप्रशस्ति ।
ख़ुद संज्ञा पुं॰ [सं॰ क्षद्र] किसी वस्तु को छान लेने या साफ़ कर लेने पर निकम्मा बचा हुआ भाग । तलछट । मैल ।