गंधेल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गंधेल संज्ञा पुं॰ [सं॰ गन्ध] एक छोटा पेड़ या झाड़ । विशेष—यह हिमालय के किनारे किनारे पंजाब से सिकिम तक होता है । यह बंगाल और दक्षिण में भी मिलता है । इसकी पत्तियों और टहनियों से रोई होती हैं । और उनमें से कड़ी सुगंध निकलती है । पत्तियाँ आठ दस इंच लंबे सीकों में लगती हैं, जो नुकीलली और ड़ेढ़ दो इंच लंबी होती हैं । इसमें सफेद रंग के फूल और बेर के समान लंबी फलियाँ लगती हैं । पत्तियाँ मसाले के काम में तथा छाल और जड़ दवा के काम में आती है ।