गउंथ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गउंथ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार की घास जो अफगानिस्तान और बिलोचिस्तान में आपसे आप हीती है और भारत में अनेक स्थानों में चारे के लिये बोई जाती है । विशेष—इसे तैयार करने के लिये पहले जमीन की अच्छी तरह जीतते और उसमें खाद डालते हैं । इसके बीज कुआर कातिक में खेत में बनाई हुई मेड़ों पर बो देते हैं और पानी से खूब सींचते हैं । जाड़े में आठवें दिन और गरमी में पाँचवें छठे दिन इसमें पानी की आवश्यकता होती है । पहली बार यह छह महीन में तैयार होती है और तदुपरांत साल भर में दस बार काटी जा सकती है । इसे विलायती होल या हूल भी कहते हैं ।