गज्झा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गज्झा ^१ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ गज्ज = शब्द] बहुत से छोटे छोटे बुलबुलों का समूह जो पानी, दूध या किसी और तरल पदार्थ में उत्पन्न हो । गाज । मुहा॰—गज्झा देना या छोड़ना = मछली के पानी के अंदर से बाहर बुलबुला फेकना । विशेष—(सौरी या गिरदा मछली के पानी के अंदर साँस लेने से प्रायः ऊपर बुलबुले निकलते हैं । इसे शिकारी या मछुए 'गज्झा देना या छोड़ना' कहते है । इससे उनको मालूम हो जाता है कि यहाँ सौरी या गिरदा मछली है) । गज्झा मारना=गज्झा छोड़ना । †
२. गज ।
गज्झा ^२ † स्त्री॰ पुं॰ [सं॰ गज्ज, मि॰ फा॰ गंज]
२. ढेर । गाँज । अंबार ।
२. खजाना । कोश ।
३. धन । संपत्ति । मुहा॰—गज्झा मारना = माल मारना । रुपया हाथ में करना । गज्झा दबाना = माल दबाना या हड़प करना । अनुचित रूप से बहुत सा धन एकबारगी ले लेना । माल मारना ।
४. लाभ । फायदा । मुनाफा ।