सामग्री पर जाएँ

गटापारचा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गटापारचा संज्ञा पुं॰ [मला॰ गट = गोंद + परचा = वृक्ष अथवा सुमात्रा द्वीप का नाम] एक प्रकार का गोंद जो कई ऐसे वृक्षों से निकलता है जिनमें सफेद दूध रहता है । विशेष—यह प्रायः रबर की तरह काम में आता है, पर उतना मुलायम और लचीला नहीं होता । बिलकुल खुले स्थानों में दूध और पानी आदि सहता हुआ भी यह दस—दस बरस तक ज्यों का त्यों रहता है; और यदि निलियों आदि से सुरक्षित स्थानों में रखा जाय, तो बीस बीस—बीस वर्ष तक काम देता है । यह प्रायः बिजली के ऊपर रक्षार्थ लगाया जाता है । इसके खिलौने, बटन आदि भी बतते है ।