गठिवन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गठिवन संज्ञा पुं॰ [सं॰ ग्रन्यएर्ण] मध्यम आकार का एक पेड़ जिसकी ड़ालियाँ पतली होती है । विशेष—इसकी पत्तियों में स्थान स्थान पर गाँठें होती हैं । फूल नीले रंग के होते हैं । यह नैपाल की तराई में अधिक हेता । है । इसकी गोल गोल घुंड़ियाँ या कलियाँ औषध के काम में आती हैं और बाजार में गठिवन के नाम से बिकती हैं । काले रंग का गठिवन उत्तम, पांड़ु रंग का मध्यम और स्थूल निकृष्ट समझा जाता है । वैद्यक में इसे तीक्ष्ण, चरपर, गरम, अग्नि दीपक तथा कफ, वात, श्वास और दुर्गध को नाश करनेवाला माना है । शरीर पर इसका लेप करने से रुखाई आती है और खुजली दूर होती है ।