सामग्री पर जाएँ

गड़ारी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गड़ारी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कुण्डल]

१. मंडलाकार रेखा । गोल लकीर । वृत्त ।

२. घेरा । मंडल । जैसे,—गड़ारीदार पायजामा ।

गड़ारी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गणड = चिह्न] आड़ी धारी । आड़ी लकीरों की पंक्ति । गंड़ा । जैसे,—कनखजूरे की पीठ पर या रुपए की औंठ पर जो धारियाँ होती हैं, वे गड़ारियाँ कहलाती हैं ।

गड़ारी ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कुण्डली]

१. गोल चरखी जिसपर रस्सी चढ़ाकर कुएँ से पानी खींचते हैं । घिरनी ।

२. घिरनी के बीच का गहरा गड्ढा जिसमें रस्सी बैठाई जाती है ।

३. एक घास जिसका साग बनाया जाता है ।