गतका
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गतका संज्ञा पुं॰ [सं॰ गदा या गदक; मि॰ तु॰ कुत्कह् = मोटा और छोटा डंडा; फा॰ कुतका]
१. लकड़ों का एक डंडा जिसके ऊपर चमड़े की खोल चढ़ी रहती है । विशेष—य़ह डंडा ढाई तीन हाथ लंबा होता है जिसमें प्रायः दस्ता भी लगा रहता । लोग इसे लेकर खेलते हैं । खेलते समय दो खेलाड़ी परस्पर खेलते हैं । खेलनेवाले दाहिने हाथ में गतका और बाएँ हाथ में फरी रखते हैं । गतके के वार को विपक्षी फरी से रोकता है और रोक न सकने की अवस्था में चोट या मार खाता है । कभी—कभी खेलाड़ी केवल गतके ही से खेलते हैं । उस समय के खेल को 'एकगी' कहते हैं ।
१. वह खेल जो फरी और गतके से खेला जाता है ।