गददा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गददा ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गदद से उनु॰]
१. रूई, पयाल आदि भरा हुआ बहुत मोटा और गुदगुदा बिछौना । भारी तोसक आदि । गदेला ।
२. टाट का बना हुआ फुट भर मोटा एक चौकोर बिछावन जिसके बीच में प्रायः गज भर लंबा एक छेद होता है और जो हाथी की पीठ पर हौदा कसने से पहले रखकर बाँधा जाता है । क्रि॰ प्र॰—कसना ।—खींचना ।
३. घास, पयाल, रूई आदि मुलायम चीजों का बोझ ।
४. किसी मुलायम चीज की मार या ठोकर । क्रि॰ प्र॰—लगना ।—लगाना ।
गददा ^२ संज्ञा पुं॰ [देश॰] दे॰ 'गदहिला' ।
गददा ^३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ या देश॰] अनुमान । अटकल । उ॰—किसी फिलासफर ने अक्ली गददे लडा़ने के सिवा और कुछ किया है ?—गोदान; पृ॰ १२६ ।