गदहहेञ्चू
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गदहहेंचू संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गदहा + हेंचू (गदहे की बोली)] लड़कों का एक खेल । विशेष—इस खेल में एक लड़का एक दूसरे लड़के की आँखों बंद करके बैठ जाता है और उस लड़के से इधर उधर छिपे हुए शेष लड़कों का पता पूछता है । जिन वड़कों का पता वह ठीक बतला दे उन्हें 'गदही' और जिन्हें ठीक न बतला सके, उन्हें 'गदहा' कहते हैं । पीछे 'गदहे' एक एक करके 'गदहियों' पर चढ़कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं । इस खेल को 'गदहा गदही' भी कहते हैं ।