गम्भारी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गंभारी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गम्भारी] एक बड़ा पेड़ जिसके पत्ते पीपल के पत्तों के से चौड़े होते हैं । विशेष—इसकी छाल सफेद रंग की होती है और उसमें से दूध निकलता है । फूल और फल पीले होते हैं । इसकी छाल और फल दवा में काम आते हैं । छाल कुछ कुछ कसैलापन और मिठास लिए कड़वी होती है । वैद्यक में यह भारी, दीपक, पाचक, वृष्य, मेधाजनक तथा रेचक मानी गई हैं । इसका प्रयोग आमशूल बवासीर, शोष, क्षयी और ज्वरादि में होता है । फल पकने पर कसैला और खटमिट्ठा होता है । पर्या॰—काश्मरी । श्रीपर्णी । मधुपर्णी । भद्रा । गोपभद्रा । कृष्णाफला । कटफला । कभारी । कुमुदा । हीरा । कृष्णावृत्तिका । सर्वतोभद्रिका । महामुद्रा । स्निग्धुपर्णी । कृष्णा । रोहिणी । गृष्टि । मधुमती । सुफला । मोहिनी । महाकुमुदा । काश्मीरा । मधुरसा ।