सामग्री पर जाएँ

गरगज

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गरगज ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गढ़ + गज]

१. किले की दीवारों पर बना हुआ बुर्ज, जिसपर तोपें रहती हैं । उ॰—गरगज बाँधि कमानै धरी । बज्र अगिन मुख दारू भरी ।—जायसी (शब्द॰) ।

२. वह ऊँचा कृत्रिम ढ़ूह या टीला जिसपर य़ुद्ब की सामग्री रखी जाती है और जहाँ से शत्रु की सेना का पता चलाया जाता है । क्रि॰ प्र॰—बाँधना ।

३. नाव के ऊपर की तख्तों से बनी हुई छत ।

४. वह तख्ता जिसपर फाँसी देने के समय अपराधी को खड़ा करके उसके गले में फंदा लगते हैँ । टिकठी ।

गरगज ^२ † वि॰ बहुत बड़ा । विशाल । जैसे—गरगज घोड़ा, गरगज जवान ।