गरदनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गरदनी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ गरदन + ई (प्रत्य॰)]
१. अंगे या कुरते आदि का गला । गरेबान ।
२. एक आभूषण जो गले में पहना जाता हैं । हँसुली ।
३. अर्द्धचंद्र । गरदनियाँ ।
४. घस्सा जो पहलवान एक दूसरे की गरदन पर लगाते हैं । रददा । कुंदा ।
५. वह कपड़ा जो घोड़े की गरदन ,से बाँधा ओर पीठ पर ड़ाला जाता हैँ ।
६. कारनिस । कँगना । क्रि॰ प्र॰—लगाना ।
७. कुश्ती का एक पेंच ।