गरियालू
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गरियालू ^१ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ करिया से करियालू] एक प्रकार का रंग जो काला नीला होता है । विशेष—इसमें ऊन रँगा जाता है । इसके बनाने की विधि यह है कि दो सेर नील की बुकने गंधक के तेजाब में मिलाकर एक मजबूत मटके में रख देते हैं । यह उसमें एक दिन और रात रखी रहती है । ऊन को रंगने के पहले उसे चूने का पानी में ड़ुबाकर कई बार साफ पानी से धोकर धूप में सुखाते हैं । फिर उबलते हुए पानी में थोड़ा सा रंग मटके में से लेकर मिला लेते हैं और ऊन को उसमें डाल देते हैं । यह ऊन उसमें तबतक पड़ा रहता है जबतक उसपर रंग नहीं चढ़ जाता । फिर उसे निकालकर फिटकरी मिले पानी में पछार डालते है ।
गरियालू ^२ वि॰ काले नीले रंग का । गरियाले रंग का ।