गर्रा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गर्रा वि॰ [सं॰ गरहाधिक = लाख] लाख के रंग का । लाही ।
गर्रा ^२ संज्ञा पुं॰
१. लाखी रंग ।
२. घोड़े का एक रंग जिसमें लाही बालों के साथ कुछ सफेद बाल मिले होते हैं ।
३. इस रंग का घोड़ा । उ॰—ताजी सुरखी चीनिया लक्खी गर्रा बाज । कुल्ला मुसकी तोलिया केहरि मगसी साज ।—प॰ रासो, पृ॰ १३८ ।
गर्रा ^३ संज्ञा पुं॰ [अनु॰]
१. बहते हुए पानी का थपेड़ा । उ॰— भेढ़ा भँवर उछालन चकरा समेट माला । बैड़ा गंभीर तख्ता कट्ठे पछार गर्रा । नजीर (शब्द॰) ।
२. गर्दन पर मारा जानेवाला थपेड़ा । रद्दा ।
३. बहावलपुर वा भावलपुर में प्रयुक्त (जो अब पाकिस्तान में है) सतलज नदी का नाम ।
गर्रा ^४ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गराड़ी] गराड़ी ।
गर्रा ^५ संज्ञा पुं॰ [अ॰ गर्रह्]
१. अभिमान । घमंड़ ।
२. घुमाव । ऐंठन । मरोड़ । क्रि॰ प्र॰—करना ।—देना ।