गलग्रह
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गलग्रह संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. ज्योतिष के अनुसार कृष्ण पक्ष की चतुर्थी, सप्ततमी, अष्टमी, नवमी, त्रयोदशी, अमावस्या और प्रतिपदा । विशेष—गर्गादि के मत से जब स्वाध्याय के आरंभ करते ही स्मृति के अनुसार अनध्याय पड़ जाय, तब उसे भी गलग्रह कहते हैं ।
२. मछली का काँट ।
३. वह आपत्ति जो कठिनता से टले ।
४. गले का एक रोग जिसमें कफ बढ़ जाने से गला बंद हो जाता है ।
५. एक प्रकार की पकी हुई मछली ।
६. गला पकड़ना । गला घोटना (को॰) ।