गहलौत
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गहलौत संज्ञा पुं॰ [सं॰ गोभिल ?] राजपूताने के क्षत्रियों का एक वंश । विशेष—सिसोदिया और अहेरी इसी वंश की शाखाएँ हैं । गहलौत नाम के विषय में भिन्न भिन्न प्रकार के प्रवाद प्रच- लित हैं । कोई इसे गोहिल या गोभिल से निकला बतलाते हैं; कोई—कोई कहते हैं कि गुजरात मे भगाए जाने पर जब मेवाड़ के महाराणा के पूर्वपुरुष भागे, तब राजमहिषी को एक ब्राह्मण ने शरण दी और उन्हें वहीं एक गुहा में एक पुत्र उत्पन्न हुआ, जिसका नाम गुहलौत रखा गया ।