सामग्री पर जाएँ

ग़ैर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

ग़ैर ^१ वि॰ [अ॰ ग़ैर]

१. अन्य । दूसरा ।

२. अजनबी । अपने कुटुंब या समाज से बाहर का (व्यक्ति) । पराया । जैसे, —(क) चीनी लोग ग़ैर आदमी को अपने देश में नहीं आने देते थे । (ख) आप कोई ग़ैर तो हैं नहीं, फिर आपसे क्यों बात छिपावें । विशेष—इस शब्द का प्रयोग विरुद्ब अर्थवाची उपसर्ग के समान भी होता है । जिसे विशेषण शव्द के पहले यह लगाया जाता है उसका अर्थ उलटा हो जाता है, जैसे,—ग़ैरमुमकिन, ग़ैर मुनासिब, ग़ैरहाजिर ।

ग़ैर ^२ संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ ग़ैर] अत्याचार । अनुचित बर्ताव । अँधेर । उ॰— (क) मेरे कहे मेर करु, सिवा जी सों बैर करि ग़ैर करि नैर निज नाहक उतारे तैं । —भूषण (शब्द॰) । (ख) आवत हैं हम कछु दिन माहीं । चलै ग़ैर तिनकी तब नाहीं ।—विश्राम (शब्द॰) । क्रि॰ प्र॰—करना ।

ग़ैर ^३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गैगर] दे॰ 'गैयर' ।

ग़ैर ^४ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ गैल] दे॰ 'गैल' । उ॰— उड़े ग़ैर ग़ैर माहिं रोस रस अकसै ।—शिखर॰, पृ॰ ३३१ ।

ग़ैर ^५ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ घैर] दे॰ 'घैर' ।

ग़ैर ^६ वि॰ [सं॰] [वि॰ स्त्री॰ ग़ैरी]

१. गिरि संबंधी ।

२. गिरि पर उत्पन्न [को॰] ।