गाँडा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गाँडा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ काण्ठ या खण्ड [स्त्री॰ गेंड़ी]
१. किसी पेड़ पौधे या डंठल का वह खंड जो उससे काट लिया गया हो । जैसे लकड़ी का गाँडा, ईख का गाँडा ।
२. ईख का वह छोटा टुकड़ा जिसे पत्थर या लकड़ी के कोल्हू में डालकर पेरते हैं । गंडेरी ।
३. ईख । उ॰—निगम के भाँड़े कत बोलत हैं बचन बाँडे काहे को पाँडे गांड़ें हाथिन सों खात है ।— हनुमान (शब्द॰) ।
गाँडा ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ गण्ड = गंडा । चिह्न] वह मेड़ या चबूतरा जो आटा पीसने की चक्की के चारों ओर इसलिये बनाया जाता है कि आटा गिरकर इधर उधर न फैले । मेंडरी ।