सामग्री पर जाएँ

गाँसना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गाँसना क्रि॰ स॰ [हिं॰]

१. गँसने का सकर्मक रूप । एक दुसरे से लगाकर कसना । गूथना ।

२. सालना । छेदना । चुभोना । आरपार करना ।

३. रस्सी, या सूत के बाते बुनते समय उसे ठोंक ठोंककर ताने में कसना, जिससे बुनावट घनी हो । ठस करना । गठुना । कसना । मुहा॰—बात को गाँसकर रखना = मन में बैठाकर रखना । हृदय में जमाना । स्मरण रखना । मन में लिए रहना । उ॰—तुम वह बात गाँस करि राखि हमको गई भुलाइ । ता दिन कह्यो नहीं मैं जानौ मानि लई सति भाइ ।—सूर (शब्द॰) । †४इधर उधर न जाने देना । देखरखे में रखना । वश में रखना । अपने मन का न होने देना । शासन में रखना । रोकना ।

५. पकड़ में करना । वश में करना । दबोचना ।

६. ठूसना । भरना ।

७. जहाज का छेद बंद करना ।