गांधारो
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गांधारो संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गान्धारी]
१. गांधार देश की स्त्री या राज कन्या ।
२. धृतराष्ट्र की पत्नी या दुर्योधन की माता का नाम । विशेष—यह गांधार देश के राजा सुबल की कन्या थी । शिव ने इन्हें सौ पुत्र होने का वर दिया था । धृतराष्ट्र की पत्नी होने पर इन्होंने पति को अंधा देख अपनी आँखों पर भी पट्टी बाँध ली थी ।
२. मेघ राग की पाँचवीं रागिनी । विशेष—यह संपूर्ण जाति की रागिनी है और दिन के पहले पहर में गाई जाती है । रि, ध, नि, प, म, ग, रि, स इसका सरगम है । कोई कोई इसे हिंडोल राग की रागिनी मानते हैं । कुछ लोगों का मत है कि यह धनाश्री और स्वराष्टक को मिलाकर बनाई गई हैं । कोई इसे सारस्वत और धनाश्री से मिलकर बनी हुई बतलाते हैं ।
४. तंत्र के अनुसार एक नाड़ी ।
५. जैनों के एक शासन देवता ।
६. पार्वती की एक सखी का नाम ।
७. जवासा ।
८. गाँजा ।