सामग्री पर जाएँ

गारभेली

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गारभेली संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] एक प्रकार का जंगली फालसा । विशेष—इसका पेड़ बहुत छोटा होता है और यह उत्तर और पूर्व भारत तता हिमालय की तराई में चार हजार फीट की ऊँचाई तक होता है । इसकी छाल भूरे हरे रंग की होती है और इसकी डालियों के रेशे से रस्सियाँ बनाई जाती हैं । यह कातिक, अगहन में फूलता और पूस से बैसाख तक फलता है । फल देहातियों के खैने के काम आता है ।