सामग्री पर जाएँ

गावजबान

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गावजबान संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ गावज़बान] एक बूटी । विशेष—यह फारस देश के गीलान प्रदेश में होती है । इसकी पत्तियाँ मोटी, खुर्दरी और हरे रंग की होती हैं, जिनपर बैल की जीभ की तरह छोटे छोटे सफेद रंग के उभरे हुए दाने होते हैं । इसके फूल लाल रंग के छोटे छोटे होते हैं । यह पत्ती हकीमों की दवा के काम आती है इसकी प्रकृति मात- दिल होती है और ज्वर खाँसी आदिमें दी जाती है ।