गिजागिजा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गिजागिजा वि॰ [अनु॰] [वि॰ स्त्री॰ गिजगिजी]
१. ऐसा गीला और मुलायम जो अच्छा न मालूम हो । जैसे,—कच्ची मोटी रोटी दाँत के नीचे गिजगिजी लगती है ।
२. जो छूने में मांसल मालूम हो । जैसे,—पैर के नीचे कुछ गिजगिजा सा मालूम हुआ, देखा तो मरा साँप था ।