गुञ्जाइश
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गुंजाइश संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰]
१. स्थान । जगह । अँटने की जगह । समाने भर को स्थान । अवकाश । जैसे,—इस कोठरी में दस आदमियों से अधिक की गुंजाइश नहीं है ।
२. समाई । सुबीता । जैसे,—इस समय इतने की गुंजाइश तो हमारे यहाँ नहीं है ।
३. लाभ । बचत ।