सामग्री पर जाएँ

गुड़ी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गुड़ी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ गुड्डी] पतंग । चंग । कनकौवा । गुड्डी । उ॰—गुड़ी उड़ी लखि लाल की अँगना अँगना महिं । बौरी लौं दौरी फिरै छुवत छबीली छाहिं ।—बिहारी (शब्द॰) ।

गुड़ी ^२ संज्ञा स्त्री॰ †[सं॰ गुडिका]

१. गाँठ । गोली ।

२. कपट की गाँस । मनमोटाव । कीना । द्वेष ।

३. ऐंठन ।