सामग्री पर जाएँ

गुड़्डा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गुड़्डा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ गुड = खेलने की गोली] गुड़वा । कपड़े का बना हुआ पुतला जिसे लड़कियाँ खेलती हैं । मुहा॰—गुड्डा बाँधना = अपकीर्ति करते फिरना । निंदा करना । विशेष—भाट लोग जब अपने किसी जजमान से इच्छानुसार धन नहीं पाते तब एक लंबे बाँस में एक पुतला बाँधकर लटकाते हैं और उस पुतले को वहीं सूम जजमान मानकर उसकी निंदा करते फिरते हैं । इसी को गुड्डा बाँधना कहते हैं । अवध में इसे 'पुतला बाँधना' बोलते हैं जैसे गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा है, अब तुलसी पूतरा बाँधि है सहि न जात मोसों परिहास एते ।