गुणविधि
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गुणविधि संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] मीमांसा में वह विधि जिसमें गुण कर्म का विधान हो । जैसे—'दध्ना जुहोति' दही से अग्निहोत्र करे । अग्निहोत्र करने का विधिवाक्य दूसरा है । अतः उसी अग्निहोत्र के अंतर्गत जो आहुति का विधान है उसकी विधि इस वाक्य में है । वि॰ दे॰ 'कर्म' ।