गुथना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गुथना क्रि॰ अ॰ [सं॰ गुत्सन, प्रा॰ गुत्थन]
१. कई वस्तुओं का तागे आदि के द्वारा एक में बँधना या फँसना । कई वस्तुओं का एक लड़ी या गुच्छे में नाथा जाना ।
२. किसी वस्तु का दूसरी वस्तु में सुई तागे आदि के सहारे टँकना । गाँथा जाना । जैसे,—झूल में मोती गुथे हुए थे ।
३. भद्दी सिलाई होना । टाँका लगना । टाँके या सिलाई द्वारा दो वस्तुओं का जुड़ना ।
४. एक का दूसरे के साथ लड़ने के लिये जाना । संयो॰ क्रि॰—जाना ।—पड़ना ।