सामग्री पर जाएँ

गुदडी़

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गुदडी़ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ गूथना]=मोटी सिलाई करना] फटे पुराने कपड़ों की कई तहों को एक में गाँथ या सीकर बनाया हुआ ओढ़ना या बिछावन । फटे, पुराने टुकड़ों को जोड़कर बनाया हुआ कपडा़ । कंथा । विशेष—साधुओं की गिदडी़ में कभी कभी रंग बिरंगे कपडों के जोड़ भी लगते हैं । मुहा॰—गुदडी़ में लाल = तुच्छ स्थान में उत्तम वस्तु । छोटे स्थान में बहुमूल्य वस्तु या गुणी व्यक्ति । गुदडी़ की लाल = कोई ऐसा धनी या गुणी जिसके रूप रंग, वेश आदि से उसका धन या गुण न प्रकट होता हो । क्या गुदडी़ है ? = क्या वित्त है ? क्या मजाल है ? क्या हकीकत ?