गुबार
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गुबार संज्ञा पुं॰ [अ॰ गुबार]
१. गर्द । धूल । यौ॰—गर्द गुबार । क्रि॰ प्र॰—उठना ।—उड़ना ।—आना ।
२. मन में दबाया हुआ क्रोध, दुःख या द्वेष आदि । क्रि॰ प्र॰—निकलना ।—निकालना ।—रखना । मुहा॰—गुबार निकालना = कटु और अप्रिय बातें कहकर मन का क्रोध दूर करना ।