सामग्री पर जाएँ

गुरिया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गुरिया ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गुटिका]

१. वह दाना, मक्का या गाँठ जो किसी प्रकार की माला या लडी़ का एक अंश हो । जैसे— माला की गुरिया,रीढ़ की गुरिया, साँप की गुरिया आदि ।

२. चौकौर या गोल छोटा टुकडा़ जो काटकर अलग किया गया हो । कटा हुआ छोटा खंड ।

३. मांस का छोटा टुकडा़ । बोटी ।

गुरिया ^२ संज्ञा स्त्री [देश॰]

१. दरी बुनने के करघे की वह बडी़ लकडी़ या शहतीर जिसमें बै का बाँस लगा रहता है । इसे झिल्लन भी करते हैं ।

२. हेंगे या पोटे की वह रस्सी जिसका एक सिरा हेंगे में और दूसरा बैलों की गरदन के पास जूए के बीच में बँधा रहता है ।