सामग्री पर जाएँ

गुरुत्वकेन्द्र

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गुरुत्वकेंद्र संज्ञा पुं॰ [सं॰ गुरुत्वकेन्द्र] पदार्थ विज्ञान में पदार्थों के बीच वह विंदु जिसपर यदि उस पदार्थ का सारा विस्तार सिमटकर आ जाय तो भी गुरुत्वाकर्षण में कुछ अंतर न पडे़ । किसी पदार्थ में वह विंदु जिसपर समस्त वस्तु का भार एकत्र हुआ और कार्य करता हुआ मान सकते हैं । विशेष—इस गुरुत्वकेंद्र का पत्ता कई रीतियों से लग सकता है । वृत्ताकर या गोल वस्तुओं का केंद्र ही गुरुत्वकेंद्र होता है । पर बेडौल या विस्तार की वस्तुओं में गुरुत्वकेंद्र वह होता है । जिसे किसी नोकपर टिकाने से वह पदार्थ ठीक ठीक तुल जाय, इधर उधर झुका न रहे । प्रत्येक तराजू या तुला में इस प्रकार का गुरुत्वकेंद्र होता है ।