गुलदुपहरिया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गुलदुपहरिया संज्ञा पुं॰ [फ़ा॰ गुल +हिं॰ दुपहरिया]
१. एक प्रकार का पौधा जो दो ढाई हाथ ऊँचा होता है । विशेष-इसकी एक सीधी डाल होती है और इसमें चारों ओर टहनियाँ नहीं निकलतों । इसकी पत्तियाँ लंबी और कटावदार होती हैं और उनका रंग कालापन लिए हुए गहरा हरा होता है ।
२. इस पौधे का फूल जो कटोरे के आकार का और गहरे लाल रंग का होता है । विशेष—इसका घेरा एकहरे दल का होता है । यह फूल अधिक धूप चढ़ने पर फूलता है । कुछ लोग भूल से सूरजमुखी को भी गुलदुपहरिया कहते हैं ।