गुल्गा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गुल्गा संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का ताड़ । विशेष—यह सुंदरबन में पानी के किनारे लता की तरह फैलता है तथा चटगाँव—बरमा आदि में पाया जाता है । इसके पुराने फल जिसे गोलफल कहते हैं बहुत बड़े बड़े होते हैं और समुद्र में बहते बहते दूर तक चले जाते है । पत्तों के ड़ंठलों को एक में बाँधकर उनपर सुंदरबन के लट्ठो बहाए जाते हैं । पत्ते छप्पर बनाने के काम में आते हैं और 'गोलपत्ता' कहलाते हैं ।