गेंडुआ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गेंडुआ ^१ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ गण्डुक = तकिया] तकिया । सिरहाना । उसीसा । उ॰—(क) लोगनि भलो मनाइबो भलो होन की आस । करत गगन को गेंडुआ सो सठ तुलसीदास ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) अंग को कि अंगराग गेडुआ की गलसुई किधौं कटि जेब ही उर को कि हारु है ।—केशव (शब्द॰) । (ग) चंपक दल द्युति गेंडुये । मनहुँ रूप के रूपक उये ।—केशव (शब्द॰) ।
गेंडुआ ^२ † संज्ञा पुं॰ [सं॰ गेण्डु या गेण्डुक] बडा़ गेंद ।