सामग्री पर जाएँ

गेगला

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गेगला ^१ संज्ञा पुं॰ [देश॰?] मसूर की जाति का एक प्रकार का जंगली पौधा । विशेष—यह पंजाब से बंगाल तक ६००० फुट की ऊँचाई तक होता है । यह प्रायः आप ही आप होता है पर कभी कभी चारे के लिये बोया भी जाता है । इसके दाने काले रंग के होते हैं और प्रायः गेहूँ में मिले हुए देखे जाते हैं । गेहूँ के खेत में उत्पन्न होकर यह फसल को कुछ हानि भी पहुँचाता है ।

गेगला ^२ वि॰ [देश॰]

१. मूर्ख । जड़ । बेवकूफ । भोंदू ।

२. बात अनसुनी कर जानेवाला । ढीठ ।