गेरुई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गेरुई संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ गेरू] चैत की फसल का एक रोग जो अनाज के पौधों की जड़ के पास लाल रंग के महीन महीन कीड़े उत्पन्न हो जाने के कारण होता है । विशेष— ये कीड़े फैल जाते हैं और पत्तों पर लाली छा जाती है । इससे दाने मारे जाते हैं । सबसे अधिक इसका असर गेहूँ की फसल पर होता है । जिस साल कुआर के पीछे जाड़े में वर्षा अधिक होती है उस साल यह रोग होता है ।