गोण्ठना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गोंठना ^१ क्रि॰ स॰ [सं॰ गोष्ठ , प्रा॰ गोट्ठ + ना (प्रत्य॰) ]
१. चारों ओर लकीर से घेरना । जैसे,— चौका गोंठना, घर गोंठना (आसाढ़ी पूर्णिमा को) ।
२. परिक्रमा करना । फेरा करना ।
गोंठना ^२ क्रि॰ स॰ [सं॰ कुणठन] किसी वस्तु की नोक या कोर को गुठला कर देना ।
२. पकवान बनाने में गोझे या पुवे की कोर को मोड़ मोड़कर उभड़ी हुई लड़ी के रूप में करना ।