गोधन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गोधन ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. गौओं का समूह । गौओं का झुड । उ॰—कमल नयन घनश्याम मनोहर सब गोधन को भूप ।— सूर (शब्द॰) ।
२. गौ रूपी संपत्ति । उ॰—गोधन, गजधन, बाजिधन और रतनधन खान । जब आवे संतोषधन सब धन धूरि समान ।—तुलसी (शब्द॰) ।
३. एक प्रकार का तीर जिसका फल चौड़ा होता है ।
गोधन ^२ †पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ गोवर्द्धन] गोवर्द्धन पर्वत । उ॰—अलि गोधन पूजा को उमह्यो ब्रज मोहिं चढ़ी तप सोगन तें ।—बेनी (शब्द॰) ।
गोधन ^३ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का पक्षी । विशेष—यह पक्षी सारे एशिया, युरोप और अफ्रीका में पाया जाता है । इसकी चोंच लाल, सिर भूरा और पैर हरे होते हैं । य़ह प्रायः जलाशयों के निकट रहता और ५ से ९ तक अंडे देता है ।