गोनिया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गोनिया ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कोण, हिं॰ कोना + इया (प्रत्य॰)] बढ़ई, लोहार और राज आदि का एक औजार जिससे वे किसी दीवार या कोने की सिधाई जाँचते हैं । साधन । विशेष—यह समकोण होता है और बिलकुल लकड़ी या लोहे का अथवा आधा लकड़ी का और आधा लोहे लोहे का बनता है ।
गोनिया ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गोन = बोरा + इया (प्रत्य॰)] स्वयं अपनी पीठ पर या बैलों की पीठ पर लादकर बोरे ढोनेवाला ।
गोनिया ^३ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गोन = रस्सी + इया (प्रत्य॰)] रस्सी बाँधकर नाव खींचनेवाला ।