सामग्री पर जाएँ

गोन्दपटेर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गोंदपटेर संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गुन्द्र + पर्या॰ पटेर] पानी में होनेवाली एक प्रकार की वनस्पति । विशेष—इसके पत्ते मोटे और प्राय: एक इंच चौड़े चार पाँच फुट लंबे होते है । इसके पत्तों में से नए पत्ते निकलते हैं । इसमें ऊपर की ओर बाजरे की बाल के समान बाल भी लगती है जिसके ऊपर सीकें होती हैं । इन सीकों से चटाइयाँ आदि बनती हैं । वैद्यक में यह कसैली, मधुर, शीतल, रक्तपित्त नाशक और स्तन का दूध, शुक्र, रज तथा मूत्र को शुद्ध करने वाली कही गई है ।