गोपीचन्दन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गोपीचंदन संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक प्रकार की पीली मिट्टी जिसका वैष्णव लोग तिलक लगाते हैं और द्वारिका के एक सरोवर से निकलती है । विशेष—(क) कहते हैं, श्रीकृष्ण के स्वर्गवासी होने पर उनके विरह में अनेक गोपियों ने इसी सरोवर के किनारे अपने प्राण तेज थे, इसीलिये उसकी मिट्टी का बहुत माहात्म्य कहा है । (ख) आजकल बाजारों में गोपाचंदन के नाम से एक प्रकार की बनाई हुई पीली मिट्टी मिलती है जिसका व्यवहार प्रायः बैरागी करते हैं ।