सामग्री पर जाएँ

गोफन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गोफन संज्ञा पुं॰ [सं॰ गोफण] खेत के आसपास पक्षियों को उड़ाने या मारने के लिये रस्सी के एक सिरे पर बुना हुआ छींके के आकार का एक जाल । ढेलवाँस । फन्नी । विशेष—इसमें ढेले, पत्थर, कंकड़ आदि भरकर रस्सी की सहा- यता से सिर के ऊपर चारों ओर घुमाते हैं और जिसमें से बड़े वेग से निकले हुए ढेले, कंकड़ आदि की बहुत तेज चोट लगती है । पहले कभी कभी छोटी मोटी लड़ाइयों में भी शत्रुओं पर मिट्टी आदि के गोले चलाने के लिये इसका व्यवहार होता था ।