गोहन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]गोहन ^१पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ गोधन (= गौओं का समूह)]
१. संग रहनेवाला । साथी । उ॰—सूरदास प्रभु मोहन गोहन की छबि बाढ़ी मेटति दुख निरखि नैन मैन के दरद को ।—सूर (शब्द॰) ।
२. संग । साथ । उ॰—(क) औराता सोने रथ साजा । भई बरात गोहन सब राजा ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) भाजे कहाँ चलोगे मोहन । पीछे आइ गई तुव गोहन ।— सूर (शब्द॰) । यौ॰— गोहनलगुआ = दूसरा पति करनेवाली स्त्री के साथ जाने— वाला पूर्वपति से उत्पन्न लड़का ।
गोहन ^२ वि॰ [सं॰] छिपनेवाला [को॰] ।