सामग्री पर जाएँ

गौणी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

गौणी ^१ वि॰ स्त्री॰ [सं॰] अप्रधान । साधारण । जो मुख्य न मानी जाय ।

गौणी ^२ संज्ञा स्त्री॰ अस्सी प्रकार की लक्षणाओं में से एक जिसमें केवल किसी वस्तु का गुण लेकर दूसरे में आरोपित किया जाता है । जैसे,—कल्पवृक्ष हैं अवधपति जगजाहर यशवंत । इस पद में कल्पवृक्ष के मुख्य गुण उदारता को अवधपति में आरोपित कर उसी के द्वारा उनका जगत के यशस्वी होना प्रकट किया गया है । यहाँ कल्पवृक्ष शब्द में गौणी लक्षणा है । साहित्यदर्पण के अनुसार 'सादृश्यात्तु मता गौणी' अर्थात् सादृश्य संबंध ही प्रयोजक हो तो गौणी लक्षणा होती है ।

गौणी ^३ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ गौणिक] दे॰ 'गौन' ।